August 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

*जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने किया प्रदर्शन*

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा, आई.ओ.सी. राजहरा में काम करने वाले ठेका श्रमिको के विभिन्न निलंबित मांगो की ओर BSP प्रबन्धन का ध्यान आकर्षित करने के लिए आज दिनांक 06/07/2026 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे BSP माइंस ऑफिस के गेट के सामने विरोध (धरना) प्रदर्शन किया गया और अंत जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा मुख्य महाप्रबंधक खदान जी के नाम सहायक प्रबंधक शेक शिरीन जी को ज्ञापन सौप कर समापन किया गया।आज मुख्य महा प्रबन्धन की अनुपस्थिति के कारण जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के ठेका श्रमिक मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबन्धन को 15 दिनों का समय दिया गया चुकी पिछले महीने 08/06/ 2026 को सौपे गये ज्ञापन में ठेका श्रमिको का विभिन्न मांग निलंबित है उसे तत्काल पूरा करने का यूनियन की ओर से कड़ाई से प्रबन्धन को कहा गया। इस धरना प्रदर्शन के लिए जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के साथी सुबह 11 बजे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कार्यालय में एकत्रित हुए फिर वँहा से लगभग 12 बजे राजहरा माइंस ऑफिस के गेट के पास पहुंच कर BSP प्रबन्धन के खिलाफ जम कर नारे बाजी किया गया जिसमें जन मुक्ति मोर्चा जिन्दाबाद…. BSP प्रबन्धन मुर्दाबाद…ठेका श्रमिको को नाइट एलाउंस 180 रु देना होगा… ठेका श्रमिको को माइंस एलाउंस 150रु देना होगा… नारे प्रमुख थे इस धरना प्रदर्शन में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कॉ जीत गुहा नियोगी, बसन्त रावटे, मूलचंद चन्देल, नवल चन्द्राकर, रुपा साहू, रोहित, सरकार दादा, नरेश नायक, चन्द्रशेखर यादव के साथ जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ों मजदूर साथी उपस्थित हुए।…jmm bulletins…🇧🇾🇧🇾🇧🇾

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें