खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के सचिव लखनलाल चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय मजदूर संघ का कार्य शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में विस्तार करने की योजना बनाया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ में भी शिक्षा के क्षेत्र में एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुविधाओं को लेकर कार्य विस्तार की योजना पर कार्य किया जाना है। और बड़े हर्ष का विषय है कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य करने वाले और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने वाले और संघ के वरिष्ठ नेता मुश्ताक अहमद अंसारी को भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय शिक्षा प्रभारी राधेश्याम जायसवाल द्वारा छत्तीसगढ़ का शिक्षा प्रभारी नियुक्त किया है। इसके लिए संघ परिवार राष्ट्रीय प्रभारी राधेश्याम जायसवाल का आभार व्यक्त करता हैं। और आपको पूरा विश्वास दिलाता है कि संघ के वरिष्ठ नेता मुश्ताक अहमद द्वारा संघ के रिती निती का पालन करते हुए प्रदेश शिक्षा प्राभारी के दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निभायेंगे। लखनलाल चौधरी ने आगे बताया कि बालोद जिले और राजहरा नगर के लिए बड़े हर्ष का विषय है। और मुश्ताक अहमद को प्रदेश शिक्षा प्रभारी बनाए जाने पर संघ की ओर से एम पी सिंग, संतोष देवांगन,महेन्द्र साहू, संजय यादव, रजनीश जरयाल, शेखर निर्मलकर, लिखन साहु, पी नायक, उल्लास देवांगन, मुरली साहू,मिलींद तामड़े, बीआर साहू,प्रवीन साहू,पोराणीक आदि ने बधाई दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की है।लखनलाल चौधरी सचिव खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ















