August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

ग्राम सभा में गूंजी आंगनबाड़ी केंद्र मुसकट्टी के नवीन भवन की मांग, ग्रामीणों ने किया समर्थन

लैलूंगा (रायगढ़)। विकासखंड लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत भकुर्रा में आयोजित ग्राम सभा में आंगनबाड़ी केंद्र मुसकट्टी के लिए नवीन भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। आंगनबाड़ी सहायिका गीता चौहान ने केंद्र की वर्तमान स्थिति से ग्राम सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अवगत कराते हुए जल्द नया भवन स्वीकृत करने की मांग की।उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का पुराना भवन पूरी तरह जर्जर एवं असुरक्षित हो चुका है, जिसके कारण वर्तमान में केंद्र का संचालन किराये के मकान में किया जा रहा है। इससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं तथा अन्य हितग्राहियों को मिलने वाली सेवाओं के संचालन में कई प्रकार की परेशानियां आ रही हैं।ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीणों ने भी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए नवीन भवन निर्माण की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गांव के बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में सुरक्षित एवं सुविधायुक्त भवन का निर्माण समय की आवश्यकता है।ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के बेहतर भविष्य और हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र मुसकट्टी के लिए शीघ्र नवीन भवन की स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। ग्रामवासियों ने उम्मीद जताई कि उनकी इस महत्वपूर्ण मांग पर संबंधित विभाग जल्द सकारात्मक पहल करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें