October 31, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है नहीं दिखा करवा चौथ का चांद, फोटो-वीडियो में चांद देखकर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत* महतारी वंदन योजना से मिली संबल की राशि, भगवती ने बचत से संवार लिया आत्मनिर्भरता का सपनाकभी दूसरों पर निर्भर थीं, आज अपनी किराना दुकान से बनीं परिवार की आर्थिक ताकत कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

गंगा दशहरा पर वार्ड क्रमांक 4 में गणेश प्रतिमा मंच निर्माण का भूमि पूजन

दल्ली राजहरा। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर वार्ड क्रमांक 4 स्थित एकलव्य नगर में गणेश प्रतिमा स्थापना सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों के लिए स्थायी मंच निर्माण का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वार्ड पार्षद संजीव सिंह, गणेश उत्सव समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।जानकारी के अनुसार एकलव्य नगर में गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है,

लेकिन स्थान की कमी और संकरी जगह होने के कारण बड़ी प्रतिमा स्थापित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद संजीव सिंह के समक्ष अपनी मांग रखी थी। चर्चा और सहमति के बाद धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी मंच निर्माण का निर्णय लिया गया।गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर भूमि पूजन कर मंच निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। निर्माण पूर्ण होने के बाद इस मंच पर गणेशोत्सव, दुर्गा उत्सव सहित अन्य धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा और धार्मिक आयोजनों का स्वरूप भी अधिक भव्य हो सकेगा।भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने मंच निर्माण की पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वार्ड पार्षद संजीव सिंह का आभार जताया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह मंच क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगा तथा आने वाले वर्षों में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा।कार्यक्रम में गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने मंच निर्माण कार्य के शीघ्र पूर्ण होने की कामना करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग का संकल्प लिया।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें