मोहला-मानपुर-चौकी/CG LIVE NEWS 24 । छत्तीसगढ़ी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका Kanchan Joshi और मोहला-मानपुर-चौकी जिले के उभरते युवा कलाकार David Nanda एक बार फिर अपने नए म्यूजिक प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के बीच आने वाले हैं। दोनों कलाकारों की जोड़ी इससे पहले अपने सुपरहिट गीत “मोर करेजा” से दर्शकों का दिल जीत चुकी है, जिसे 13 मिलियन से अधिक व्यूज़ प्राप्त हुए थे।अब यह चर्चित जोड़ी एक नए और दमदार गीत की तैयारी में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार गीत की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और इसका वीडियो JD Records YouTube Channel पर रिलीज किया जाएगा। गीत को लेकर संगीत प्रेमियों के बीच अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसके बोल छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गीतकार दीवान जी ने लिखे हैं। अपनी अनूठी लेखन शैली और दर्शकों से सीधे जुड़ने वाले गीतों के लिए प्रसिद्ध दीवान जी ने कई लोकप्रिय गीत दिए हैं। उनका चर्चित गीत “मया मया होगे मया, मया मा मोला फांस डारे रे” आज भी श्रोताओं की पसंद बना हुआ है। इस बार David Nanda के नए रैप सॉन्ग में भी दीवान जी के लेखन का अलग अंदाज देखने को मिलेगा।गीत का संगीत निर्माण Anique Music, Mumbai द्वारा किया गया है, जबकि इसकी वोकल रिकॉर्डिंग Shri Sai Studio, Raipur में संपन्न हुई है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के निर्माता Devend Sonwani और Reman Sahu हैं, जो लगातार क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।वनांचल क्षेत्र से निकलकर अपनी अलग पहचान बना रहे David Nanda का यह नया गीत पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं Kanchan Joshi की मधुर आवाज और David Nanda की ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति को लेकर दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं।संगीत प्रेमियों को विश्वास है कि Kanchan Joshi और David Nanda की यह नई प्रस्तुति भी “मोर करेजा” की तरह बड़ी सफलता हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगी।















