दल्ली राजहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा झीरम घाटी के अमर शहीद विद्याचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित दल्ली राजहरा के समस्त कांग्रेस जनों ने शहीद विद्याचरण जी के तैल चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश और प्रदेश के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं ने कहा कि विद्याचरण शुक्ल जी का असमय जाना देश और विशेषकर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति थी। उनके विचार और देश सेवा की भावना हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: रति राम कोसमा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा) अभय सिंह (इंटक अध्यक्ष) अशोक बाम्बेस्वर (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष) भूपेंद्र दिल्ली बार, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा रवि जसवाल (पूर्व उपाध्यक्ष, नगर पालिका) महेन्द्रन अप्पू नितेश बाम्बेश्वर चंदु सिन्हा विवेक मसीह विजय जोगदण्ड, राजकुमार साहू, जगदीश श्रीवास, श्रीनिवास राव अनूप बाम्बेस्वर, कृष्णा यादव, युवराज साहू सूरज विभार (पार्षद), कुलदीप नोन्हारे, और धीरपाल नेताम।कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद विद्याचरण शुक्ल जी और झीरम घाटी के सभी शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।















