October 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन* *बालोद के युवा भाजपा नेता अनिकेत देशलहरे का कांग्रेस पर तंज – ‘संवैधानिक पदों की गरिमा का ख्याल रखे विपक्ष’* *13वीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग में दल्ली राजहरा की बेटी का कमाल, माही देशमुख ने 43 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण और बनीं  लिफ्टर आफ द टूर्नामेंट इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशनसीएसआर मद से 1 करोड़ 89 लाख 99 हजार रुपये की तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा साइकिल के पहियों पर स्कूल तक पहुंचते सपनेमुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल की राह हुई सुगम

पखांजूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन उजियारा’ के तहत दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, सवा किलो मादक पदार्थ जब्त

पखांजूर | CG LIVE NEWS 24 / विरेंद्र कुमार रावटे : छत्तीसगढ़ में अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पखांजूर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के कुशल निर्देशन में नशा मुक्ति के लिए संचालित विशेष अभियान ‘ऑपरेशन उजियारा’ के तहत पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध गांजा बिक्री और तस्करी में लिप्त दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से सवा किलो से अधिक गांजा, नगदी और तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सटीक सूचना पर पखांजूर पुलिस की टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ और तलाशी के दौरान पहले आरोपी आशुतोष जोद्दार के कब्जे से 850 ग्राम

अवैध गांजा बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दूसरे आरोपी मिलन सरकार को भी दबोचा, जिसके पास से 420 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल 1 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा, ₹500 नगद राशि और गांजे की नाप-तौल के लिए उपयोग की जाने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जब्त की है।इस बड़ी कार्रवाई के बाद पखांजूर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पखांजूर में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के काले कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ‘ऑपरेशन उजियारा’ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी यह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें