August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

कंदाडी में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित: साइबर अपराध, नशामुक्ति और यातायात नियमों के प्रति ग्रामीण जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी.सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा और जागरूकता को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज, 31 मई 2026 को, थाना कोहका क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंदाडी में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम के दौरान कोहका थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील त्रिपाठी एवं थाना स्टाफ द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, नशा मुक्ति, यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को विशेष समझाइश दी कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, एटीएम नंबर या अन्य निजी दस्तावेज साझा न करें। इसके साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर इस नंबर पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके।

साइबर सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सुधार पर जोर देते हुए अधिकारियों ने ग्रामीणों से शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने, नशामुक्ति अपनाने तथा समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करने तथा नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न देने की कड़ी समझाइश दी गई।महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए “अभिव्यक्ति मोबाइल एप” के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि संकट या किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में महिलाएं इस ऐप के माध्यम से तुरंत पुलिस की मदद ले सकती हैं। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की समस्या या संदेहास्पद गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में ग्राम पंचायत कंदाडी की सरपंच श्रीमती लिलेश्वरी भुआर्य और ग्राम पटेल सहित लगभग 70 से 80 की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें