August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा: 08 जुआरी गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख का मशरूका जब्त

अम्बागढ़ चौकी। जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय. पी. सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में थाना अम्बागढ़ चौकी पुलिस और साइबर सेल मोहला की संयुक्त टीम ने ग्राम भड़सेना के जंगल में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर दबिश दी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर मौके से 08 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश की जा रही है।पुलिस की इस छापेमारी में जुआरियों के पास से भारी मात्रा में नकदी और सामान बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 1,13,220 रुपये नगद, विभिन्न कंपनियों के 08 स्मार्टफोन (कीमत लगभग 84,000 रुपये), 03 मोटरसाइकिलें (कीमत करीब 1,50,000 रुपये) सहित 52 पत्ती ताश, बैटरी, एलईडी बल्ब और बिजली के तार जब्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा जब्त किए गए इस कुल मशरूके की अनुमानित कीमत

3,47,220 रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार किए गए जुआरी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के भी रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों में डोंगरगढ़ (राजनांदगांव) निवासी तालिब खान और संतराम उइके, स्थानीय मोंगरा निवासी दशेश्वर प्रसाद कोड़ापे, केरेठी निवासी गोपाल राम धनकर, बालोद निवासी सतीश कुमार दीखीत, बिहिरीखुर्द निवासी दिनेश उइके, कांकेर निवासी धनराज जैन और गोंदिया (महाराष्ट्र) निवासी भूपेन्द्र गंजीर शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ यह प्रभावी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें