October 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशनसीएसआर मद से 1 करोड़ 89 लाख 99 हजार रुपये की तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा साइकिल के पहियों पर स्कूल तक पहुंचते सपनेमुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल की राह हुई सुगम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन *बालोद का जिला अस्पताल बना सिर्फ रेफर सेंटर, करोड़ों की मशीनें खा रही धूल, युवा कांग्रेस ने गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन* चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर निचले इलाकों की निगरानी, राहत शिविरों की तैयारी, *दल्ली-बालोद मार्ग पर नया टोल प्लाजा शुरू, स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट की मांग, पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन*

राष्ट्रीय मुएथाई प्रतियोगिता में दल्ली राजहरा के 12 खिलाड़ी करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

निलेश श्रीवास्तवजिला ब्यूरो चीफ बालोद

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिनांक 1 जून से 4 जून तक राष्ट्रीय मुएथाई प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 30 खिलाड़ी, 3 रेफरी एवं 3 अधिकारी हिस्सा लेंगे।इन खिलाड़ियों में दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के 12 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें 2 बालक एवं 10 बालिकाएं शामिल हैं। सभी खिलाड़ी सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं — ट्विंकल टांडिया, तनुश्री मीना, मृणालिनी बनसारे, कप्सा गुप्ता, वर्षा निर्मलकर, सिद्धि निर्मलकर, हिमानी डड़सेना, साधिके दुबे, सोनम साहू, सिमरन सिंह, आदित्य झा एवं हर्ष देवांगन।इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में सुश्री हरबंस कौर एवं प्रणव शंकर साहू प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। वहीं राज्य रेफरी की ओर से वाणी राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा में शामिल होंगी। विशेष बात यह है कि सभी खिलाड़ी, रेफरी एवं अधिकारी दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब से जुड़े हुए हैं तथा छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन पर लौह नगरी के गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।यह जानकारी दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के संचालक एवं छत्तीसगढ़ एमेच्योर मुएथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू ने प्रदान की।

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें