October 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशनसीएसआर मद से 1 करोड़ 89 लाख 99 हजार रुपये की तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा साइकिल के पहियों पर स्कूल तक पहुंचते सपनेमुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल की राह हुई सुगम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन *बालोद का जिला अस्पताल बना सिर्फ रेफर सेंटर, करोड़ों की मशीनें खा रही धूल, युवा कांग्रेस ने गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन* चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर निचले इलाकों की निगरानी, राहत शिविरों की तैयारी, *दल्ली-बालोद मार्ग पर नया टोल प्लाजा शुरू, स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट की मांग, पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन*

चोरों के हौसले बुलंद : कर्मचारी कॉलोनी में घरों से गैस सिलेंडर पार, आक्रोशित ग्रामीणों ने दी थाना घेराव की चेतावनी

पिथौरा। नगर से सटे और थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत लहरौद की कर्मचारी कॉलोनी इन दिनों चोरों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गई है। पुलिस की सुस्ती और उदासीनता के चलते चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब घरों के अंदर से गैस सिलेंडर तक पार करने लगे हैं। लगातार हो रही चोरियों और पुलिस की निष्क्रियता से कॉलोनीवासियों में भारी आक्रोश है।मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर रात अज्ञात चोरों ने कर्मचारी कॉलोनी निवासी सियाराम साहू के घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर के अंदर रखे 4 भरे हुए गैस सिलेंडरों पर हाथ साफ कर दिया। घरों के अंदर से सिलेंडरों की चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

कर्मचारी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में 3 माह के भीतर करीब एक दर्जन चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। कुछ जगह चोर चोरी करने में असफल रहे, लेकिन स्थानीय पुलिस आज तक एक भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही है। महज एक सप्ताह पहले ही रबी अग्रवाल के घर भी चोरी की घटना हुई थी। इसके अलावा हाल ही में बया मार्ग लहरौद स्थित ‘गीतांजलि हार्डवेयर’ का ताला और शटर काटकर चोरी का प्रयास किया गया था। उसी रात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने स्थित एक ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर को भी चोरों ने निशाना बनाने की असफल कोशिश की थी।गश्त न होने से बढ़े चोरों के हौसलेलगातार हो रही इन वारदातों की सूचना पुलिस विभाग को दी जा चुकी है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग नहीं की जा रही है। लाखों रुपए की पुरानी चोरियों का भी पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं ढूंढ़ पाई है। पुलिस की इस लचर कार्यप्रणाली को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।थाने का घेराव करने की चेतावनीलगातार हो रही चोरियों से आक्रोशित ग्राम पंचायत लहरौद के सरपंच जयश्री अनिल सोई, उपसरपंच रमेश सिन्हा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस निष्ठापूर्वक कार्य नहीं करेगी और क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त नहीं बढ़ाई गई तो लहरौद के ग्रामीण पुलिस की इस कार्यप्रणाली के विरोध में पिथौरा थाने का घेराव करेंगे। किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए संपूर्ण जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी।जल्द चोर पकड़े जाएंगे, टीम गठित की है : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकइस मामले मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने कहा, पुलिस विभाग ने टीम गठित की है। आज टीम ने घटना के सभी टेक्निकल पहलुओं की जांच की है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें