August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

राजाबाड़ा स्कूल में पेयजल संकट: नल नहीं, गंदी टंकी का पानी पीने को मजबूर बच्चे*महेंद्र गंजीर उफ गुड्डू नगर अध्यक्ष जन् मुक्ति मोर्चा *हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी* औंधी पुलिस का जागरूकता अभियान: 530 विद्यार्थियों को दी यातायात, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा की जानकारी; नाबालिगों को वाहन न चलाने की दी सीख भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार के स्थानांतरण पर उनका अभिवादन किया जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा CGPSC के नामों पर राजनीति कर रही कांग्रेस, पहले अपने शासनकाल के CGPSC घोटाले का जवाब दे : रविंदर गुप्ता

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख तक का कैशलेस इलाज, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को मिला विशेष प्रशिक्षण

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मोहला में सड़क सुरक्षा और पीड़ितों की मदद को लेकर एक महत्वपूर्ण दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में IRAD/e-DAR पोर्टल और ‘पीएम राहत योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बताया गया कि अब सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को भटकना नहीं पड़ेगा। योजना के तहत घायल व्यक्ति को ₹1.50 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी, जिसमें 7 दिनों तक का उपचार शामिल है। इसके लिए अस्पताल और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से TMS पोर्टल और ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रणाली का विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।दो दिनों तक चले इस सत्र में पहले दिन जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सड़क दुर्घटना के डेटा की ऑनलाइन प्रविष्टि और ई-डार (e-DAR) प्रक्रिया सिखाई गई, ताकि कानूनी कार्रवाई और मुआवजा प्रक्रिया में तेजी आए। वहीं, दूसरे दिन जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों के डॉक्टरों और प्रबंधकों को पीपीटी के माध्यम से कैशलेस उपचार की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवचरण पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री ताजेश्वर दीवान और श्रीमती नेहा पवार सहित यातायात प्रशिक्षण अधिकारी श्री अरुण सोनी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के प्रबंधन को पारदर्शी बनाना और पीड़ितों को ‘गोल्डन आवर’ में त्वरित सहायता पहुँचाना है। अंत में पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सुरक्षित वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की मार्मिक अपील की।

Leave a Comment

और पढ़ें

जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें