
*बिना सूचना परिवहन कार्य बंद करने और भुगतान न करने से 12 गाड़ी मालिक परेशान,*दल्ली राजहरा।*दल्ली राजहरा स्थित कुमार कार्गो कंपनी द्वारा हाइवा परिवहन संघ की बारह गाड़ियों को परिवहन कार्य में लगाया गया था। आरोप है कि कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के अप्रैल माह में अचानक परिवहन कार्य बंद कर दिया और परिवहन कार्य में लगी वाहनों का लगभग 50 लाख रुपये का भुगतान आज तक नहीं किया है, जो पिछले 6 महीने से लंबित है।*बीएसपी ने दिया था भुगतान तक गाड़ी न छोड़ने का आश्वासन*इस बकाया राशि को लेकर हाइवा परिवहन संघ के पदाधिकारियों की बीएसपी मेन मैनेजमेंट के साथ अनेक बार बैठक हुई। बैठक में बीएसपी अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि कंपनी भुगतान करेगी। अधिकारियों ने स्वयं मोबाइल पर कुमार कार्गो कंपनी के संचालक वैभव कुमार से वाहनों की बकाया राशि भुगतान के संबंध में चर्चा भी की थी, जिस पर कंपनी ने कुछ दिनों में भुगतान करने का आश्वासन दिया था।हाइवा परिवहन संघ का आरोप है कि तब बीएसपी अधिकारियों ने संघ के सदस्यों को यह आश्वासन दिया था कि जब तक आप लोगों की पूरी बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक कुमार कार्गो कंपनी की गाड़ी व मशीन जो बीएसपी के दल्ली माइंस में खड़ी है, उसे बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।*बिना सूचना गाड़ी ले जाने से भड़का आक्रोश*किंतु आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को कुमार कार्गो कंपनी की एक हाइवा ट्रक को दल्ली राजहरा माइंस से टो-वहन (टोचन) के द्वारा बाहर ले जाया जा रहा था, जिसकी कोई जानकारी हाइवा परिवहन संघ को नहीं दी गई।इस घटना के बाद हाइवा परिवहन संघ के सदस्यों में बीएसपी अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। संघ ने कहा है कि यदि जल्द ही बकाया 50लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।













