October 28, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

इमलीछापर-गेवरा रेलवे स्टेशन मार्ग स्ट्रीट लाइट से हुआ रोशनसीएसआर मद से 1 करोड़ 89 लाख 99 हजार रुपये की तकनीकी स्वीकृति; भारी वाहनों सहित राहगीरों को मिलेगी सुविधा साइकिल के पहियों पर स्कूल तक पहुंचते सपनेमुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना से कुम्हारीसानी की बेटियों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल की राह हुई सुगम मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन *बालोद का जिला अस्पताल बना सिर्फ रेफर सेंटर, करोड़ों की मशीनें खा रही धूल, युवा कांग्रेस ने गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन* चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें – कलेक्टर निचले इलाकों की निगरानी, राहत शिविरों की तैयारी, *दल्ली-बालोद मार्ग पर नया टोल प्लाजा शुरू, स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट की मांग, पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन*

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावनाकलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को सतर्क रहने और नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की

सवांददाता – सरोजकुमार चौहान

कोरबा, /मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवात के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर लैंडफॉल करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर को सुकमा एवं दंतेवाड़ा तथा 28 एवं 29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने, मौसम संबंधी चेतावनियों की लगातार निगरानी करने तथा राजस्व, पुलिस, नगर निगम, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने निचले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों तथा बाढ़ की आशंका वाले स्थानों की पहचान कर राहत एवं बचाव की व्यवस्था तैयार रखने को कहा है। एसडीआरएफ, होमगार्ड और अन्य बचाव दलों को आवश्यक उपकरणों सहित तैयार रखने तथा जलाशयों एवं बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। जल निकासी की स्थिति बनने पर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को समय रहते सूचित करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को तैयारियों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करने और जिले को पूरी तरह सतर्क रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में जनहानि रोकना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें