*शिव संस्कार धाम में भगवा गमछा पहनाकर दी गई नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई मजबूती*

*दल्ली राजहरा, बालोद।*हिंदू सेना संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा एवं प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष नंदा पसीने द्वारा बालोद जिला संगठन का विस्तार किया गया।जिसके तहत नगर के गणमान्य नागरिक, होटल सिटी पैलेस के ओनर, प्रदेश गौरव के जिला ब्यूरो वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी प्रवीण कुमार जैन (बॉबी) को हिंदू सेना संगठन के बालोद जिला संरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रवीण जैन बॉबी रेडियो एवं फर्नीचर व्यवसाय के नाम से भी शहर में प्रसिद्ध हैं। उनके संगठन में आने से संगठन को नई मजबूती और मार्गदर्शन मिलेगा, इसी उद्देश्य से उन्हें संरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।वहीं संगठन में नगर इकाई का विस्तार करते हुए युवा कार्यकर्ता सोनू मानिकपुरी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वही मनीष ठाकुर को नगर सचिव के पद पर नियुक्त किया गयातीनों नियुक्तियों की घोषणा शिव संस्कार धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष शंकर साहू, मातृशक्ति नगर अध्यक्ष संगीता रजक एवं जिला अध्यक्ष नंदा पसीने द्वारा भगवा गमछा पहनाकर और तिलक लगाकर उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला संरक्षक प्रवीण कुमार जैन (बॉबी) ने कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे और सदैव हिंदुत्व के लिए समर्पित रहेंगे।कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष नंदा पसीने, एल्डरमैन महेंद्र पिपरे, संगठन संरक्षक आशा सिंह, शिव संस्कार धाम संरक्षक हेमशंकर साहू, नगर अध्यक्ष शंकर साहू, नगर महामंत्री पुष्पा साडिल्य सहित हिंदू सेना के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।














