दल्लीराजहरा।- पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू, टिकेश्वर साहू एवं उनकी टीम ने बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रशांत बाला जी के जन्मदिन के अवसर पर पौधा भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर श्री प्रशांत बाला ने आश्वासन दिया कि वे भेंट किए गए पौधे को अपने बगीचे में लगाएंगे और उसकी नियमित देखभाल करेंगे। साथ ही, प्रतिवर्ष पौधे की प्रगति की जानकारी टीम को देंगे, ताकि पौधा बड़ा होकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सके।पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों तथा खुशियों के अवसर पर पौधा लगाकर उत्सव मनाना चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित पर्यावरण प्राप्त हो सकेगा।पर्यावरण प्रेमी टिकेश्वर साहू ने कहा कि हमारी टीम पिछले 24 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता की दिशा में निरंतर अभियान चला रही है। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए प्रत्येक सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजन में पौधारोपण कर पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।टीम ने आम नागरिकों से अपील की कि जन्मदिन एवं अन्य खुशी के अवसरों पर पौधे लगाएँ, उनकी देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाएँ। 🌱🌳














