November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

जिले की पांच चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी वृहद नशामुक्ति रैली

सवांददाता – सरोजकुमार चौहान

कोरबा @ एनकॉर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों एवं आबकारी विभाग को प्राप्त शिकायतों के आधार पर जिले में अवैध महुआ शराब के विक्रय, परिवहन और भंडारण की रोकथाम हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन द्वारा जारी आदेशानुसार, जिले की पांच संवेदनशील ग्राम पंचायतों को चिन्हांकित कर वहां दोपहर 03 बजे से वृहद नशामुक्ति रैली का आयोजन किया जाएगा।तय कार्यक्रम के अनुसार कटघोरा जनपद पंचायत के ग्राम मुड़ाली में 18 सितंबर 2026, पाली जनपद के ग्राम लाफा में 28 सितंबर 2026 तथा ग्राम नेवसा में 29 सितंबर 2026 को रैली निकाली जाएगी। इसी क्रम में करतला जनपद पंचायत के ग्राम बड़मार में 30 सितंबर 2026 एवं कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम पंडरीपानी में 7 अक्टूबर 2026 को जनजागरूकता रैली का आयोजन होगा।जिला प्रशासन द्वारा संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को रैली के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया है। सम्बंधित सीईओ द्वारा उक्त दिवस को भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित नागरिकों तथा आमजन के समन्वय से रैली का रूट निर्धारण, माइक, साउंड, पेयजल एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है। अभियान के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा नशामुक्ति साहित्य, बैनर व फ्लैक्स का वितरण किया जाएगा, आबकारी विभाग द्वारा वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी तथा मेडिकल कॉलेज के मनोवैज्ञानिक श्री संजय तिवारी की सेवाएं जनजागरूकता एवं परामर्श हेतु ली जाएं

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें