November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

हिंदू सेना की मांग – एक साथ हो गणेश विसर्जन, सनातन संस्कृति का हो सम्मान पितृ पक्ष से पहले  हो गणेश विसर्जन,SDM और CSP  को सोपा ज्ञापन

*दल्ली राजहरा, बालोद।* आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर हिंदू सेना संगठन, जिला बालोद के पदाधिकारी ने अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) दल्ली राजहरा एवं पुलिस नगर अधीक्षक जिला बालोद को ज्ञापन सौंपा।संगठन के सदस्यों ने ज्ञापन में कहा कि दल्ली राजहरा में गणेश उत्सव हर वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि कुछ समितियों द्वारा गणेश विसर्जन में अनावश्यक विलंब किया जाता है और पितृ पक्ष के बाद विसर्जन किया जाता है। मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष प्रारंभ होने से पहले विसर्जन करना आवश्यक है।साथ ही संगठन ने इस बात पर चिंता जताई कि कई पंडालों में धार्मिक भजन-आरती की जगह अश्लील फिल्मी गाने बजाए जाते हैं, जो सनातन धार्मिक संस्कृति के अनुरूप नहीं है।हिंदू सेना संगठन ने प्रशासन से दो प्रमुख मांगे की हैं -1. इस वर्ष नगर में एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए पितृ पक्ष शुरू होने से पहले ही सभी गणेश प्रतिमाओं का एक साथ सम्मानपूर्वक विसर्जन कराया जाए, जिससे शांति व्यवस्था भी बनी रहे।2. सभी पंडाल संचालकों को निर्देशित किया जाए कि पंडालों में केवल धार्मिक भजन, आरती एवं मंत्र ही बजाए जाएं, फिल्मी गानों पर पूर्णतः रोक लगाई जाए।संगठन ने कहा कि इस संबंध में SDM और पुलिस अधीक्षक एवं नगर अधीक्षक से चर्चा कर उचित आदेश जारी करने का आग्रह किया गया है।इस अवसर पर हिंदू सेना संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव , जिला अध्यक्ष नंदा पसीने , संगठन संरक्षक आशा सिंह, नगर अध्यक्ष शंकर साहू, नगर मातृशक्ति अध्यक्ष संगीता रजक, नगर उपाध्यक्ष साक्षी खटवानी, नगर कोष अध्यक्ष पूजा तेजवानी ,सोनू मानिकपुरी उपस्थित रहे।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें