November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

*दल्ली राजहरा: जन मुक्ति मोर्चा की 4 सूत्रीय मांगें मानी गईं, 2 दिन बाद खत्म हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल*

* जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ का अनिश्चितकालीन आंदोलन आखिरकार सफल रहा। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद BSP प्रबंधन को मोर्चा की मांगों को जायज मानते हुए उन्हें एक महीने के भीतर पूरा करने का आदेश दिया गया, जिसके बाद आज 02/09/2026 को दोपहर 2 बजे आंदोलन वापस ले लिया गया।मोर्चा के सचिव बसन्त कुमार रावटे के नेतृत्व में सैकड़ों ठेका श्रमिक 01/09/2026 को सुबह 4 बजे से दल्ली माइंस के गेट नंबर 1 और 2 के सामने हड़ताल पर बैठे थे।*क्या थी वजह?*22 जुलाई को हुई हड़ताल के दौरान तहसीलदार ने 20 दिन में मांगों के निराकरण का लिखित आश्वासन दिया था। जुलाई और अगस्त बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से श्रमिकों में आक्रोश था।मोर्चा की प्रमुख 4 मांगें थीं:*1.* ठेका श्रमिकों को तत्काल सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाए।*2.* निधन, सेवानिवृत्त या अन्य कारणों से रिक्त पदों पर नए श्रमिकों की तत्काल नियुक्ति की जाए।*3.* जगन्नाथ स्टील प्लांट में समझौते के अनुसार सभी मजदूरों को काम दिया जाए।*4.* देव माइनिंग और ग्रेवेटी ट्रेक्सिम (शारदा) में समान काम का समान वेतन और काम दिया जाए।कल दो बार त्रिपक्षीय बैठक बेनतीजा रहने के बाद आज सुबह 11:30 बजे अनुविभागीय अधिकारी (SDM) की अध्यक्षता में दल्ली माइंस के कॉन्फ्रेंस हॉल में निर्णायक बैठक हुई। बैठक में SDM ने BSP अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मोर्चा की सभी चारों मांगें जायज हैं। सबसे अहम मांग – रिक्त पदों पर उसी यूनियन के नए मजदूरों को रखना – एक महीने के अंदर पूरा करने का आदेश दिया गया।प्रशासन की इस पहल पर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सहमति जताते हुए हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। मोर्चा ने SDM, तहसीलदार, CSP राजहरा और थाना प्रभारी राजहरा का आभार व्यक्त किया।इस आंदोलन में जीत गुहा नियोगी, मूलचंद चंदेल, महेंद्र गंजिर, पवन विश्वकर्मा, संजय सिंह, रूपा साहू, खिलावन कुंजाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें