*दल्ली राजहरा।* संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्ली राजहरा के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक *3 सितंबर 2026 से 5 सितंबर 2026 रात्रि 11:59 बजे तक* विभागीय वेबसाइट *cgiti.admission.nic.in* पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्ली राजहरा अथवा वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।*पुनः विकल्प चयन अनिवार्य*पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को अष्टम चरण की काउंसलिंग में भाग लेने हेतु पुनः विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा।*दल्ली राजहरा में इतनी सीटें रिक्त*शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्ली राजहरा में कोपा (NCVT) के लिए 7 सीटें और वेल्डर (SCVT) व्यवसाय के लिए 6 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विकल्प चयन में संस्था का चयन कर सकते हैं।*महत्वपूर्ण तिथियां -*- *ऑनलाइन आवेदन:* 3 से 5 सितंबर 2026 तक- *मेरिट सूची जारी:* 6 सितंबर को NIC द्वारा- *प्रवेश की तिथि:* 7 सितंबर को (केवल एक दिन)अभ्यर्थी 6 सितंबर को जारी मेरिट सूची का अवलोकन अपने लॉगिन आईडी से कर अपने आवंटित संस्था को देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7 सितंबर को प्रवेश के लिए 10वीं, 12वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) की मूल प्रति एवं एक सेट फोटोकॉपी तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ चयनित संस्था में उपस्थित होना होगा।














