November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

ग्राम पंचायत जवाली में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया हलषष्ठी/कमरछठ पर्व

कोरबा ( जवाली,कटघोरा ) जवाली मे छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप हुआ आयोजन,खराब मौसम भी नहीं डिगा माताओं का उत्साह जवाली में माताओं द्वारा संतान की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना के साथ कमरछठ पर्व श्रद्धा,आस्था एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप मनाया गया। वर्षा एवं खराब मौसम के बावजूद पर्व को लेकर माताओं एवं श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा और बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी सहभागिता निभाई।पर्व के अवसर पर प्रातः10 बजे के बाद से समूहवार पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की जिसमें सुबह से भैंस की दूध की व्यवस्था बिना हल चले हुए खेतों में छह प्रकार भाजी की व्यवस्था प्रसाद में महुआ लाई राहर दाना भैंस के दूध में पसहर के चावल से खीर बनाना भाजी सेंधा नमक से बना हुआ प्रसाद में उपयोग किया जाता है परिवार एवं संतान की दीर्घायु सुख-शांति और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए पीठ मे 7-7 बार ठप्पा लगाया जाता है इसी क्रम में गौतम गुड्डू रामसनेही महाराज के निवास पर उनकी माताजी के मार्गदर्शन में कमरछठ की कथा एवं सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। माताओं एवं श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर कथा का श्रवण किया और आरती में शामिल होकर पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावना को आत्मसात किया।कमरछठ पर्व का आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है,बल्कि यह छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा,संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को जीवंत रखने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। बदलते समय के बीच भी ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के पारंपरिक पर्वों का आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम बन रहा है।बारिश और मौसम की प्रतिकूलता भी माताओं की श्रद्धा के सामने बाधा नहीं बन सकी।पूरे उत्साह एवंसामूहिक भावना के साथ पर्व मनाकर ग्रामवासियों ने “परंपरा कायम रहे और संस्कृति पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़े” का संदेश दिया उपस्थित महिलाओं में तीजबाई,बबली, सरस्वती,उमा,रजनी,दिलबाई, शीला,सिकन,दरहीन,आयो जन के दौरान आपसी सामाजिक एकता एवं श्रद्धा का सुंदर वातावरण देखने को मिला उक्तपर्व मध्यनारी, मौहारपारा व ठाकुरपारा में भी पूरे श्रद्धा भाव से मनाया गया।

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें