November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, 45 आवेदन,

कोरबा, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने आवेदकों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की लंबित राशि का भुगतान, बिजली बिल में सुधार, ऋण पुस्तिका प्रदान करने, अंत्योदय राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लंबित वेतन एवं मानदेय भुगतान, अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, मुआवजा प्रकरणों की जांच, अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर रोक लगाने तथा पात्र लोगों को जीविकोपार्जन एवं आजीविका के साधनों से जोड़ने सहित अन्य जनहित से संबंधित आवेदन शामिल रहे।कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ परीक्षण किया जाए। पात्र हितग्राहियों को शासन के नियमानुसार शीघ्र लाभ एवं राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Saroj Chauhan
Author: Saroj Chauhan

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें