📱 वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन को पुलिस/CBI/ED अधिकारी बनकर की जाने वाली फर्जी कॉल, वीडियो कॉल के माध्यम से धमकी तथा साइबर ठगी के नए तरीकों से किया गया जागरूक।🛡️ OTP, PIN, बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की दी गई जानकारी।बालोद। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में जिला बालोद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के तीसरे सप्ताह (30 अगस्त से 05 सितंबर 2026) में “डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल से सुरक्षा” विषय पर विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।🔹 👮♂️ थाना राजहरा — ग्राम बिटालग्राम बिटाल के हाई स्कूल में थाना राजहरा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी, फर्जी पुलिस/CBI/ED अधिकारी बनकर किए जाने वाले कॉल तथा वीडियो कॉल के माध्यम से डराने-धमकाने के तरीकों के संबंध में जानकारी दी गई।🔹 🛡️ साइबर सेल एवं थाना देवरी – ग्राम पिंकापारग्राम पिंकापार में साइबर सेल टीम एवं थाना देवरी पुलिस द्वारा नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी, संदिग्ध कॉल एवं वीडियो कॉल से सावधान रहने तथा किसी भी दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर नहीं करने की समझाइश दी गई।🔹 👩💼 महिला सेल बालोद — लक्ष्मी कपड़ा शॉपमहिला सेल बालोद द्वारा लक्ष्मी कपड़ा शॉप में उपस्थित नागरिकों एवं दुकानदारों को साइबर अपराधों एवं फर्जी कॉल के संबंध में जागरूक किया गया। विशेष रूप से पुलिस, CBI, ED या अन्य सरकारी अधिकारी बनकर धमकी देने वाले साइबर अपराधियों से सतर्क रहने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP, PIN, बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।🚨 🔹 डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराने वालों से रहें सावधानजागरूकता कार्यक्रमों में बताया गया कि कोई भी वास्तविक पुलिस अधिकारी या जांच एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” कर घर में कैद रहने या तत्काल पैसे जमा करने के लिए बाध्य नहीं करती। ऐसे कॉल आने पर घबराने के बजाय कॉल को तुरंत काटें और संबंधित पुलिस को सूचना दें।🔐 🔹 OTP एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करेंनागरिकों को समझाइश दी गई कि OTP, ATM PIN, CVV, पासवर्ड, बैंक खाता संबंधी जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। वीडियो कॉल पर दिखाई देने वाले व्यक्ति या सरकारी पहचान का दावा करने वाले व्यक्ति पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें।📞 🔹 साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायतऑनलाइन वित्तीय ठगी होने की स्थिति में समय गंवाए बिना राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा तत्काल संबंधित पुलिस थाना को सूचना देने की जानकारी दी गई।📢 🔹 जिला बालोद पुलिस की अपीलजिला बालोद पुलिस आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील करती है कि अनजान कॉल एवं वीडियो कॉल से सावधान रहें। कोई व्यक्ति पुलिस, CBI, ED अथवा अन्य सरकारी अधिकारी बनकर धमकी दे या पैसे की मांग करे तो घबराएं नहीं। किसी भी परिस्थिति में OTP अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और पैसे ट्रांसफर न करें।सतर्क रहें • जागरूक रहें • सुरक्षित रहें 🛡️साइबर जागृति अभियान — बालोद पुलिस














