November 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

दीपक यादव बने ओबीसी महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता,

*माँ झरन मैय्या प्राचीन मंदिर दरबार में 24 अगस्त को होगा प्राचीन शिवलिंग का महारुद्राभिषेक*

*माँ झरन मैय्या मंदिर व जनकल्याण समिति के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास के अंतिम सोमवार 24 अगस्त 2026 को प्राचीन शिवलिंग नंदी बैल की पूजा अर्चना कर महारुद्राभिषेक एवं महाआरती संध्या 5 बजे प्रारंभ होगी।**माँ झरन मैय्या मंदिर व जनकल्याण समिति का मंदिर निर्माण के लिए सन 2005 में गठन किया गया था तबसे लगातार 21 वे वर्ष में पुनः सावन मास में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है वही मंदिर समिति के द्वारा प्रतिवर्ष पिछले लगभग 20 सालो से कुसुमकसा से आने वाले कावड़िये का स्वागत सत्कार कर सभी कावड़िये के लिए फलाहार की व्यवस्था की जाती है इस वर्ष कुसुमकसा के कावड़िये 23 अगस्त दिन रविवार को माँ झरन मंदिर पहुचेंगे एवं पिछले तीन चार सालों से नगर के हर वार्डो से कावड़िये झरन मंदिर के प्राकृतिक झरनों के जल लेने पहुंच रहे है।**माँ झरन मैय्या प्राचीन मंदिर के दोनों छोरो पर अथाह झरनों के जलकुंड है मंदिर के बाएं छोर पर झरन पम्प हाउस का निर्माण बीएसपी प्रशासन ने 55 साल पहले कराया था 20 साल तक उपयोग करने के बाद इसे रेलवे प्रशासन को दे दिया तबसे रेलवे पिछले 35 सालों से अपनी पानी की सारी जरूरत इसी झरनों के कुंड से करता आ रहा है वहीं मंदिर के दाएं छोर पर प्राकृतिक झरनों को एकत्रित कर साडा ने 25 साल पहले पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया था जिसका उपयोग वार्ड नं 10,11,12,18,19 के साथ साथ नगरवासी एवं राहगीर करते आ रहे थे लेकिन धीरे धीरे समीप से बीएसपी बहने वाला नाला पटते पटते आज झरन की जमीनी सतह से ऊपर बहने लगा जिसके कारण बारिश में बाढ़ से इन झरनों की पानी की टंकियों एवं पूरी जमीनी सतह फाइस मिट्टी से पट चुकी है जिससे वार्डवासियों को शुद्ध पीने का पानी एवं निस्तारी में दिक्कतें आने लगी जिसके लिए माँ झरन मैय्या मंदिर व जनकल्याण समिति निरन्तर पिछले 20 सालों से नगरपालिका, बीएसपी प्रशासन ,जिला प्रशासन, सांसद, विधायक, छग शासन से लगातार इन प्राकृतिक झरनों के जलकुंड की सफाई एवं नाले के दोनों छोरो पर आरसीसी वाल निर्माण की मांग कर रही है ताकी दूर दूर से आने वाले श्रद्धालु को झरनों का दर्शन लाभ मिले वही आसपास के वार्डवासियों को शुद्ध पीने का पानी एवं निस्तारी की समस्या से छुटकारा मिले।**समिति के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन, नगरपालिका प्रशासन एवं बीएसपी प्रशासन से अपील की है कि समय रहते इन प्राकृतिक झरनों को बचाने के लिए पहल करें ताकि इन प्राकृतिक झरनों को आने वाली भावी पीढ़ी देख सके ओर इसका उपयोग कर सके।**समिति के मुख्य संरक्षक रमेश मित्तल, अध्यक्ष महेश सहारे,उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, कोषाध्यक्ष सोहन भारद्वाज, सह कोषाध्यक्ष अरुण अरोरा, सचिव नरोत्तम सागर,संगठन मंत्री ठाकुर राम रावटे, सह संगठन मंत्री मनीष पाठक ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महारुद्राभिषेक में शामिल होवे।*

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें