November 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

दीपक यादव बने ओबीसी महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता,

*ईद मिलादुन्नबी ﷺ के शुभ मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन*

दल्ली राजहरा , 19 अगस्त 2026।ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक अवसर को शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन, जिला बालोद द्वारा शराबबंदी की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया।रज़ा फाउंडेशन ने प्रशासन से मांग की कि ईद मिलादुन्नबी ﷺ के दिन जिले में संचालित समस्त मदिरा दुकानों को बंद रखा जाए तथा उक्त दिवस को ‘शुष्क दिवस’ (Dry Day) घोषित किया जाए।*अमन, भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील*रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने कहा कि मिलादुन्नबी ﷺ हमारे आका-ए-करीम हज़रत मोहम्मद ﷺ की विलादत का मुबारक दिन है, जो मुस्लिम समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं भावनात्मक अवसर है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस, धार्मिक कार्यक्रम एवं अन्य आयोजन होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं।रज़ा फाउंडेशन ने कहा कि इस मुबारक अवसर की गरिमा बनाए रखने, धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की संभावना को रोकने के लिए शराब की बिक्री पर रोक लगाना आवश्यक है।*अवैध शराब बिक्री पर भी सख्त निगरानी की मांग*ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से यह भी मांग की गई कि केवल सरकारी मदिरा दुकानों को बंद रखने तक सीमित न रहते हुए अवैध शराब की बिक्री, अवैध भंडारण एवं शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर भी प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सख्त निगरानी रखी जाए।*पार्षद वीरेंद्र साहू ने भी मांग का समर्थन किया*ज्ञापन सौंपते समय वार्ड के पार्षद श्री वीरेंद्र साहू ने रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन की इस मांग की सराहना करते हुए इसका समर्थन किया और स्वयं भी इस मांग में प्रमुख रूप से शामिल हुए। उनके द्वारा सामाजिक सद्भाव, शांति एवं धार्मिक आयोजन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए शराबबंदी की मांग का समर्थन किया गया।रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन से अपील की कि धार्मिक भावनाओं, जनभावनाओं, सामाजिक सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।फाउंडेशन ने कहा कि मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर शराबबंदी की मांग को लेकर संगठन द्वारा विभिन्न जिलों में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी जा रही है और इंशाअल्लाह यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन के बालोद जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी, हाफिज नसीम रज़ा, शेख नबी खान , इब्राहिम (राजा), अकरम हुसैन, लाल मोहम्मद, मोहम्मद इमरान (राजा) सलामत हुसैन एवं असलम भाई सहित संगठन के अन्य सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें