*दल्ली राजहरा:* स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 4 एकलव्य नगर में सेवा और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला।

वार्ड पार्षद संजीव सिंह के नेतृत्व में यहां ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ-साथ वार्ड के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराकर की गई। इसके बाद KG-1 से कक्षा 5वीं तक के 18 मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित कर उपहार भेंट किए गए। वार्ड पार्षद संजीव सिंह ने कहा कि शिक्षा ही देश की प्रगति की नींव है और ऐसे आयोजनों से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है

।सम्मान समारोह में बच्चों ने देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए। माता-पिता ने वार्ड पार्षद की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे। पूरे माहौल में देशभक्ति और सामाजिक सरोकार की भावना देखने को मिली।















