November 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

दीपक यादव बने ओबीसी महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता,
दीपक यादव बने ओबीसी महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता,

लौह अयस्क खदान समूह दल्ली राजहरा के तत्वावधान में मानव संसाधन विभाग द्वारा चित्रकूट बालक छात्रावास मैदान, दल्ली राजहरा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया

समारोह के मुख्य अतिथि लौह अयस्क खदान समूह दल्ली राजहरा के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर. बी. गहरवार थे। सर्वप्रथम केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के असिस्टेंट कामांडेण्ट का आगमन हुआ ।मुख्य अतिथि के आगमन पर मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक श्री शैलेष पटनायक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा सी.आई.एस.एफ. के असिस्टेंट कमांडेंट द्वारा मुख्य अतिथि को टोपी भेट कर स्वागत किया गया तथा मंच तक आगवानी किया गया । राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का गायन हुआ। मुख्य अतिथि श्री गहरवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा सलामी दिया गया । मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया एवं रंग- बिरंगे गुब्बारों को खुले आकाश मे छोड़ा गया ।। इस दौरान सीआईएसएफ परेड दल तथा विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड दल ने अनुशासित एवं शानदार मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।

परेड की भव्यता और अनुशासन ने समारोह में विशेष आकर्षण पैदा किया।अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री आर. बी. गहरवार ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया। उन्होंने लौह अयस्क खदान समूह दल्ली राजहरा की उपलब्धियों, कर्मचारियों की मेहनत तथा राष्ट्र निर्माण में लौह अयस्क उत्पादन के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी को निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि द्वारा प्लाटून कमांडरो एवं परेड कमांडरो को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। सी.आई.एस.एफ.के जवानों को विशेष उपलब्धियों के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।समारोह में डी.ए.वी. इस्पात सीनियर सेकन्डरी पब्लिक स्कुल तथा चित्रकूट आदिवासी बालक छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमुदाय में राष्ट्रप्रेम एवं उत्साह का संचार किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दल्ली राजहरा के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12 वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार मे स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का विशेष आकर्षण रहा और इस अवसर पर विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।राष्ट्रीय पर्वों के समारोहों का लगातार कई वर्षों से सफल एवं प्रभावी संचालन करने के लिए डी.ए.वी. विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती वर्षा नशीने एवं श्री विद्याभूषण गिरी को भी मुख्य अतिथि श्री गहरवार द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। दोनों मंच संचालकों ने अपनी प्रभावशाली एवं सधे हुए संचालन शैली से पूरे कार्यक्रम को गरिमा एवं जीवंतता प्रदान की।समारोह में मुख्यमहाप्रबंधक श्री जयप्रकाश, महाप्रबंधक श्री विपिन कुमार, श्री अरुण कुमार, श्री एस. बास्के सहित लौह अयस्क समूह के अधिकारी-कर्मचारी, महिला समाज के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक श्री शैलेष पटनायक, शैक शिरीन, सुश्री तन्मयी, श्री आनंद बोरकर, श्री राजेश कुमार पांडेय श्रम कल्याण अधिकारी श्री रतीश मिश्रा, श्री संतराम साहू, श्री एम. डी. चंद्राकर, श्री घनश्याम पारकर, श्री हरक साहू, श्री बिरसो दुग्गा सहित मानव संसाधन विभाग के अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य एवं आयोजन समय समय पर मानव संसाधन विभाग लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित किया जाता है जैसे-• आईओसी राजहरा के गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के रिडेजिग्नेसन की प्रक्रियाह मानव संसाधन विभाग द्वारा वरिष्ठ नेतृत्व के सहयोग एवं मार्गदर्शन से सफलतापूर्वक पूर्ण की गई।• आईओसी राजहरा में पहली बार, मानव संसाधन विभाग द्वारा 1 मई 2026 को बड़े स्तर पर श्रम दिवस मनाया गया, जिसमें संविदा श्रमिकों के योगदान के लिए उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें