November 3, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

दीपक यादव बने ओबीसी महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता,

अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

दल्लीराजहरा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मंडल द्वारा अटल परिसर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री सौरभ लूनिया, मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू एवं श्री मुस्ताक अहमद सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने राजनीति को सिद्धांत, सुशासन और राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया। उनकी ओजस्वी वाणी, सरल व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। वे सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए राजनीति करने वाले महान नेता थे।वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में लिए गए अनेक ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को नई मजबूती प्रदान की। पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तक, उनके नेतृत्व ने भारत के विकास और सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी कविता, विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों भारतीयों को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने तथा समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेते हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।“अटल जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना सदैव हमारे बीच जीवित रहेगी।”

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें