पिछले महीने 22 जुलाई को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने आई.ओ.सी. राजहरा में काम करने वाले श्रमिको के विभिन्न मांगो को लेकर दल्ली राजहरा में आंदोलन, दल्ली माइंस के गेट न 01 के पास किया था जिसमे स्थानिय प्रशासनिक अधिकारी माननीय अनुविभागीय अधिकारी से मोबाइल पर बात कर माननीय तहसीलदार महोदय द्वारा लिखित में आश्वासन दिया था कि दिनांक 21/07/ 26 को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्य महाप्रबंधक को सौपे गए ज्ञापन पर विचार व जांच के लिए 20 दिनों का समय लिया गया था और जांच मे दोषी पाए जाने वाले BSP के अधिकारियों पर उचित कार्यवाही किया जायेगा लेकिन अभी तक स्थानीय प्रशासन व BSP प्रबन्धन की ओर से कोई ठोस जवाब जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ को नही मिला है। जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने स्थानिय प्रशासन व BSP प्रबन्धन की कोई भी ठोस जवाब नही मिलने के कारण कल दिनाक 13/08/ 2026 दिन गुरुवार को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय में बैठक आयोजन कर 22/07/2026 के आंदोलन की समीक्षा कर आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करने और दल्ली राजहरा में BSP के उत्पादन को ठप करते हुए आर्थिक नाकेबंदी की तैयारी करने पर चर्चा करते हुए आंदोलन को सफल बनाने हेतु सभी प्रभारियों को जिम्मेदार सौपा गया। इस बैठक में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कॉ जीत गुहा नियोगी, मूलचंद चन्देल, रूपा साहू, ईशवर भूआर्य, चन्द्रशेखर यादव, सरकार दादा, नरेश नायक, दयालू भंडारी, शत्रुघन साहू, रोहित, ललित विश्वकर्मा, महेंद्र कुमार गंजिर, तरुण उर्वशा, देवराज यादव, पुसाउ राम साहू, खिलावन कुंजाम, महाजन तारम, घनश्याम, भोमराज, सनातन सराफा, के साथ जन मुक्ति मोचा छत्तीसगढ़ के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।..















