August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

बालोद के उपअधीक्षक विनय कुमार साहू को मिला राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार, 2 नक्सल अभियानों में शौर्य के लिए PMG से सम्मानित*

*बालोद* स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले बालोद जिले के पुलिस अधिकारियों के लिए गर्व का पल आया। जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक विनय कुमार साहू को आज राष्ट्रपति वीरता पदक (PMG) से सम्मानित किया गया है।वर्तमान में विनय कुमार साहू बालोद पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह प्रतिष्ठित मेडल नारायणपुर जिले में DySP DRG के रूप में पदस्थ रहते हुए नक्सल विरोधी अभियानों में दिखाए गए अदम्य साहस और शौर्य के लिए दिया गया है।बताया गया है कि इस वर्ष उन्हें 2 अलग-अलग नक्सल अभियानों में उत्कृष्ट वीरता के लिए 2 राष्ट्रपति वीरता पदक (PMG) से नवाजा गया है। विनय कुमार साहू वर्ष 2022 से 2025 तक जिला नारायणपुर में उप पुलिस अधीक्षक, DRG एवं नक्सल अभियान प्रभारी के रूप में पदस्थ थे। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया और जवानों के साथ मोर्चे पर रहकर नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की।उनके इस सम्मान से न सिर्फ बालोद पुलिस बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें