August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

**हितकसा, कुमारकार्गो, के बंद पड़े कार्यों को तत्काल चालू करने के लिए मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन_छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ**

दल्ली राजहरा:_ छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ दल्ली राजहरा ने शुक्रवार को माइंस के बाद पड़े कार्यों को तत्काल चालू करवाने के लिए मुख्य महाप्रबंधक के नाम सहायक प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जिसमें दल्ली यंत्रीकृत खान के अन्तर्गत स्लाइम्प्स परिवहन (हितकसा डेम) का ठेका कार्य 07-08-2026 से एवं मेसर्स-कुमार कार्गो सॉलुशन (कशर यूनिट) के अधीनस्थ ठेका कार्य 17-07-2026 से कार्य बंद कर दी गयी है, जिससे कार्यरत श्रमिकों के सामनें आर्थिक व मानसिक समस्या उत्पन्न हो गयी है, जबकि स्लाइम्प्स परिवहन (हितकसा डेम) का ठेका कार्य वर्ष 2008 से व दल्ली यंत्रीकृत खान के अन्तर्गत (कशर यूनिट) में उत्पादन कार्य वर्ष-2019-20 से लगातार संचालित हो रही थी।उक्त दोनों यूनिटों के कार्य बंद होनें से कमशः हितकसा डेम में 123 श्रमिक व दल्ली (कशर एण्ड स्कीनिंग) यूनिट में 37 श्रमिक बेरोजगार के श्रेणी में आ चुके है, एवं उन कर्मचारियों के परिवारों के सामनें रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो चुकी है। अतएव उक्त दोनों यूनिटों के बंद पड़े कार्यों को तत्काल चालू करायी जाय, दल्ली यंत्रीकृत खान के अन्तर्गतखदान व प्लांट यूनिटों में दोनों यूनिटों के कार्य बंद होनें से बेरोजगार बैठे श्रमिकों को कार्य उपलब्ध कराया जाय। उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने कहा कि लगातार बीएसपी प्रबंधक और ठेकेदार के द्वारा मनमानी चल रहा है माइंस के मजदूरों को साल में 12 महीने रोजगार दिलाने का वादा बीएसपी प्रबंधक द्वारा किया गया था लेकिन प्रबंधक वादाखिलाफी कर रहा रहा जिससे मजदूर वर्ग में काफी आक्रोश है।महामंत्री रामचरण नेताम ने कहा कि आज हम ज्ञापन के माध्यम से प्रबंधक को आगाह कराने आए है तत्काल कोई कार्यवाही होती नहीं दिखी तो निसंदेह हम उत्पादन प्रभावित करेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे और आगे उन्होंने कहा कि कुमार कार्गो का ई एल, बोनस अभी तक नहीं मिला है। छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके ने कहा दल्ली यंत्रीकृत खान के अन्तर्गत स्लाइम्प्स परिवहन (हितकसा डेम) का ठेका कार्य व दल्ली (कशिंग एण्ड स्क्रीनिंग) यूनिट के कार्य बंद होनें से उत्पन्न समस्याओं पर गम्भीरता से विचार कर निराकरण की दिशा में पहल करें, अन्यथा कार्य से बेरोजगार बैठे तमाम् श्रमिकगण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी बी.एस.पी प्रबंधन की होगी। साथ ही श्रमिक संघ के अध्यक्ष ने सभी प्रदेश और देशवासियों को 80वा स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।इस ज्ञापन कार्यक्रम में संगठन मंत्री तुलसी कोला,नम्मू यादव, राधे, महेश, तिलक राजपूत,अमर,राकेश, नागू ,मुबारक,मोहित,विजय,सोमन, हितेश,पन्ना,स्लाइम्प्स परिवहन (हितकसा कसा), कुमार कार्गो क्रेशर यूनिट के सभी मजदूर इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें