भारत सरकार, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय की मार्गदर्शी रूपरेखा के तहत हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बी.ई.एम.एल. लिमिटेड, भिलाई द्वारा ‘नराकास स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता’ का आयोजन बी.एस.पी. विस्तार कार्यालय में किया गया।प्रतियोगिता का विषय *”ए.आई. मानव जीवन के लिए वरदान”* रखा गया था। इसमें पक्ष और विपक्ष दोनों में प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।*मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे: – *श्री विजय कुमार बेहरा*, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यु ), भिलाई इस्पात संयंत्र – *श्री हरीश कुमार सचदेव*, मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी), भिलाई इस्पात संयंत्र – *श्री राघवेन्द्र कुमार गर्ग*, उप महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन एवं प्रभारी राजभाषा), भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति – *सुश्री पारमिता महान्ति*, महाप्रबंधक (सी ई टी ) – *सुश्री अनुराधा धनांक*, उप मंडल अभियंता (राजभाषा), बी एस एन एल – दुर्ग – *श्री जितेन्द्र दास मानिकपुरी*, उप प्रबंधक (संपर्क व प्रशासन राजभाषा), भिलाई इस्पात अतिथियों और निर्णायक मंडल ने हिंदी राजभाषा को दैनिक जीवन में सुचारु रूप से उपयोग करने और लेखन के लिए प्रेरित किया।

*प्रतिभागी संस्थान*भिलाई शहर के विभिन्न संस्थानों से प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें भिलाई इस्पात संयंत्र, बी.ई.एम.एल., दल्ली राजहरा, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, भारतीय डाक विभाग, केन्द्रीय विद्यालय-दुर्ग , आई.आई.टी.-भिलाई , एच.ई.सी.एल., न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर-9 आदि शामिल थे।*प्रतियोगिता परिणाम**पक्ष में:* – *प्रथम पुरस्कार*: सुश्री उषा साहू, स्टाफ नर्स, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल * द्वितीय पुरस्कार – अभिषेक साहू , भिलाई इस्पात संयंत्र* तृतीय पुरस्कार – प्रदीप कुमार, एच एस सी एल, भिलाई* सांत्वना पुरस्कार – विटेश्वर नाथ, भिलाई इस्पात संयंत्र*विपक्ष में:* – *प्रथम पुरस्कार*: सुश्री शाइस्ता सिद्दीकी, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक – *द्वितीय पुरस्कार*: श्री सौरभ मिश्रा, भारतीय डाक विभाग – तृतीय पुरस्कार – अभिजीत सिंह – भिलाई इस्पात संयंत्र – *सांत्वना पुरस्कार*: श्री विश्वेश्वर नाथ, भिलाई इस्पात संयंत्र प्रतियोगिता में अन्य उल्लेखनीय प्रतिभागी: अभिषेक, अरविंद, महेश कुमार, संजीव नंदा, शिखा दीक्षित, टेकेश्वर कुमार, चैतन्य कुमार, प्रदीप कुमार, अजय आर्य, अजिताभ कुमार, अनिल कुमार, के. सुरेश, पन्ना लाल सिन्हा, संजीव भदोरिया, कुलदीप, अभिजीत सिंह, मनीष, लोकेश कन्नौजे, मंजू मौर्या, इवा बखला आदि।कार्यक्रम का आयोजन *श्री निशांत कुमार*, जिला प्रबंधक, बी.ई.एम.एल. द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। तथा अंत में, बी ई एम् एल द्वारा माँ के नाम एक पेड़ अभियान के तहत यह सन्देश देते हुए सभी प्रतिभागियों को पौधो का वितरण कर इस कार्यक्रम को विराम दिया कार्यक्रम के अंत में सभी ने हिंदी को कार्यालयीन एवं दैनिक जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया।















