*राजहरा*। थाना राजहरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेल्वे स्टेशन कुसुमकसा के पास से अवैध शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार दिनांक 28-07-2026 को दोपहर 1:55 बजे आरोपी *मोहन लाल सोनी पिता स्व. मिठाई लाल सोनी, उम्र 55 वर्ष, निवासी आवासपारा कुसुमकसा* के पास से सफेद थैले में रखी 19 नग देशी प्लेन शराब सुपर-36 कंपनी की प्रत्येक 180 ML जप्त की गई। जप्त शराब की कुल कीमत 1520 रुपये और बिक्री रकम 200 रुपये, इस प्रकार कुल 1720 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 160/2026 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।















