-*दल्ली राजहरा* श्रावण माह के पावन अवसर पर दल्ली राजहरा के *शिव संस्कार धाम* से *31 जुलाई दिन शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे* 74 कांवरिया बाबा बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।इस अवसर पर *हिंदू सेना* द्वारा सभी कांवरियों को भव्य विदाई दी जाएगी। नगर के आए हुए अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कांवरियों को भगवा गमछा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही फूल मालाओं की वर्षा कर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि विदाई कार्यक्रम एक रैली के रूप में आयोजित होगा। रैली *शिव संस्कार धाम, दल्ली राजहरा* से शुरू होकर *रेलवे स्टेशन* तक पदयात्रा के रूप में निकाली जाएगी। पदयात्रा के दौरान जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा।हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। नगरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कांवरियों को विदाई दें और धर्म लाभ अर्जित करें।इस आयोजन को लेकर शिव संस्कार धाम में तैयारियां जोरों पर हैं।















