August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के कोहका में आबकारी विभाग का बड़ा छापा: म.प्र. की 115 पाव ‘गोवा व्हिस्की’ के साथ तस्कर गिरफ्तार

औंधी ( CG LIVE NEWS 24 ) : जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अवैध शराब के कारोबार और दूसरे राज्यों से होने वाली तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से अवैध रूप से तस्करी कर लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप को जब्त कर एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि थाना कोहका क्षेत्र में बाहरी राज्य की मदिरा का अवैध भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही अधिकारियों के निर्देशन में आबकारी विभाग की एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने बिना वक्त गंवाए योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और कोहका निवासी लोकेश कुमार (25 वर्ष), पिता स्व. दीरपाल कुरामें को संदिग्ध अवस्था में धर दबोचा।आरोपी के कब्जे से मध्य प्रदेश निर्मित ‘गोवा व्हिस्की’ के कुल 115 नग (पाव) बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 20.70 बल्क लीटर मापी गई है। जब्त की गई शराब की कुल बाजार कीमत 15,525 रुपये बताई जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी राजस्व को नुकसान पहुँचाने की नीयत से लाई गई इस गैर-प्रांत की मदिरा को जब्त कर आबकारी विभाग ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।मामले में आबकारी अधिनियम की सख्त और गैर-जमानती धारा 34(1)क, 34(2), 36 तथा 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 01 कायम किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.आर. भांडेकर के मार्गदर्शन में आबकारी उप-निरीक्षक भूपेंद्र प्रताप लोधी एवं प्रिंस कुमार कुशवाहा की मुख्य भूमिका रही। वहीं कार्रवाई के दौरान आबकारी आरक्षक भूपेंद्र वर्मा, रितेश पन्ना तथा महिला आरक्षक (परि.) कविता और देविका ने सराहनीय योगदान दिया। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें