August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

पिछली विजेता युगन्तर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालक अंडर 19 बास्केटबाॅल टीम सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मे l

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

राजनांदगांव । सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव की बालक बास्केटबाॅल खिलाड़ियों से सज्जीत युगन्तर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालकअंडर 19 की बास्केटबाॅल टीम सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल मैच में युगन्तर स्कूल की टीम ने बुरनपुर रिवर साइड स्कूल बुरनपुर को 44-006 पॉइंट्स से पराजित किया। सेमी फाइनल मैच रात में खेलें जायेंगे जबकि फाइनल मैच कल खेलें जायेंगे।उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने बताया कि युगन्तर स्कूल की टीम पिछले कई वर्षो से क्लस्टर और नेशनल चैंपियन है। स्कूल की टीम ने आर्या वर्त पब्लिक स्कूल खुर्दा को 49-00 अंको से, दिव्या आर्या विद्यापीठ बिष्णुपुर को, क्वार्टर फाइनल में मेजबान बुरनपुर रिवर्शड़े स्कूल बुरनपुर को 44-06 अंको से पराजित कर सेमीफइनल में प्रवेश किया। सेमीफइनल में यूँगाटर पब्लिक स्कूल की टीम का मुकाबला सेंट जेवियर हाई स्कूल कटक से होगा। स्कूल की टीम इस प्रकार है :- सुभम सिंह (कप्तान ), हिमांशु सिंह, कालवा सर्वग्या राव, रूहान, कालवा अथर्व राव, अथर्व प्रताप सिंह,चिराग चंदेल, धर्मवीर सिंह, सुजल प्रजापत, वीं यशवंथ, ज्ञानेश्वर वीं, युवान सारड़ा,। टीम के कोच इंटरनेशनल कोच कालवा राजेश्वर राव, अस्सिस्टेंट सोच नवनीत द्विवेदी।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें