November 5, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

दीपक यादव बने ओबीसी महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता,

वार्ड क्रमांक 03 की जनता को आखिर कब मिलेगा अंधेरे से छुटकारा? किसके राजनीतिक दबाव में रोका जा रहा है केबल बदलने का कार्य? – मनोज दुबे

दल्ली राजहरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 03 में विगत लगभग तीन माह से खराब विद्युत केबल के कारण आम नागरिक लगातार अंधेरे एवं अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। इस संबंध में विद्युत विभाग को कई बार मौखिक रूप से नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई।वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि यह अत्यंत आश्चर्यजनक है कि विद्युत विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक 21, 24, 27 एवं 02 में केबल बदलने की व्यवस्था कर दी गई है, जबकि वार्ड क्रमांक 03 की समस्या सबसे पहले विभाग के संज्ञान में होने के बावजूद लगातार उपेक्षित है।उन्होंने कहा कि इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं। आखिर वार्ड क्रमांक 03 की जनता के साथ ही यह उपेक्षापूर्ण व्यवहार क्यों किया जा रहा है? क्या वार्ड क्रमांक 03 के नागरिकों को सुरक्षित एवं नियमित विद्युत सुविधा प्राप्त करने का अधिकार नहीं है?मनोज दुबे ने यह भी प्रश्न उठाया कि आखिर किसके राजनीतिक दबाव के कारण वार्ड क्रमांक 03 में खराब केबल बदलने का कार्य रोका जा रहा है? यदि किसी प्रकार के राजनीतिक दबाव के कारण जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है, तो यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण बल्कि जनहित के भी विरुद्ध है।उन्होंने कहा कि यदि खराब केबल के कारण कोई दुर्घटना अथवा जनहानि होती है, तो उसकी सम्पूर्ण नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी विद्युत विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।मनोज दुबे ने विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वार्ड क्रमांक 03 की खराब केबल को तत्काल नहीं बदला गया और विद्युत व्यवस्था शीघ्र बहाल नहीं की गई, तो विभागीय लापरवाही एवं जनहित की उपेक्षा के विरुद्ध सक्षम अधिकारियों से शिकायत की जाएगी तथा लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से जनआंदोलन किया जाएगा।”जनहित सर्वोपरि है। वार्ड क्रमांक 03 की जनता अब और उपेक्षा सहन नहीं करेगी।”— मनोज दुबे पार्षद, वार्ड क्रमांक 03उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, दल्ली राजहरा

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें