November 2, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

—*भारत माता के वीर सपूत का गांव में जोरदार स्वागत, टोला-पारा में बिछीं पलकें* *उपशीर्षक: नेवी की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे प्रदीप सिवना का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन, मुख्यातिथि रहे संजय बैस

*कुसुमकसा, डोंडी, बालोद | 7 मई 2026* देश सेवा का जज्बा लेकर भारतीय नौसेना में भर्ती हुए ग्राम कुसुमकसा के होनहार बेटे प्रदीप सिवना के प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार गांव लौटने पर बुधवार को टोला-पारा में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। गांव के हर घर से निकलकर ग्रामीणों ने अपने वीर सपूत के लिए पलकें बिछा दीं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार अभिनंदन किया।इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि संतोष जैन शमशेर खान पुष्पजीत बैस जावेद खान जी रहे *शॉल-श्रीफल व पुष्पहार से हुआ सम्मान* सफेद नेवी यूनिफॉर्म में गांव पहुंचे प्रदीप सिवना का प्रवेश द्वार पर ही महिलाओं ने आरती उतारकर तिलक किया। इसके बाद पूरे गांव में जुलूस के रूप में उन्हें घर तक लाया गया। इस दौरान युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए। मुख्य मार्ग पर आयोजित अभिनंदन समारोह में अतिथियों ने प्रदीप को गेंदे की माला पहनाई, शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत प्रदीप ने सभी का आभार जताया।*मुख्यातिथि बोले- गांव का गौरव बढ़ाया* कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि “प्रदीप जैसे युवा ही असली भारत के हीरो हैं। इन्होंने न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे कुसुमकसा और डोंडी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आज हर घर चाहता है कि उसका बेटा फौजी बने।

प्रदीप की सफलता गांव के सैकड़ों युवाओं को प्रेरणा देगी।” समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित एलआईसी अभिकर्ता एवं समाजसेवी गौरी शंकर साहू ने कहा, “मेरा सौभाग्य है कि मुझे भारत माता के ऐसे वीर सपूत भाई प्रदीप सिवना का अभिनंदन करने का अवसर मिला। यह पल जीवन भर याद रहेगा। गांव से निकलकर देश की रक्षा करने का जज्बा हर युवा में होना चाहिए।” उन्होंने प्रदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।*ग्रामीणों में दिखा उत्साह, उमड़ा जनसैलाब* समारोह में सरपंच, पंच, स्कूल के शिक्षक, एवम ग्रामीण जन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। महिलाएं और बच्चे सुबह से ही प्रदीप के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। गांव के गणमान्य तुला राम ने कहा कि वर्षों बाद गांव में किसी फौजी का ऐसा स्वागत देखने को मिला है। प्रदीप के पिता ने बताया कि बेटे ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। कार्यक्रम का संचालन ग्राम के कोषांक्ष्य जगन्नाथ सिवना ने किया व आभार प्रदर्शन युवा समिति अध्यक्ष द्वारा किया गया। अंत में सभी ने एक स्वर में कहा – “हमको है अभिमान, देश का वीर जवान”।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें