*दल्ली राजहरा:* नगर में आस्था और उल्लास का पर्व एक बार फिर लौट रहा है। जगन्नाथ सेवा समिति दल्ली राजहरा के तत्वावधान में महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन 16 जुलाई गुरुवार से 24 जुलाई शुक्रवार तक किया जाएगा। समिति ने समस्त नगर वासियों को इस धार्मिक आयोजन में सादर आमंत्रित किया है।समिति के अनुसार रथ यात्रा 16 जुलाई को नगर भ्रमण पर निकलेगी और पूरे शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।

9 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान भक्तजन महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर पुण्य लाभ ले सकेंगे। जगन्नाथ जी का भोग अनाज होता है16 जुलाई एवं 24 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।रथ यात्रा के इस आयोजन में जिस किसी श्रद्धालुओं को अनदान करना है सभी श्रद्धालु जगन्नाथ प्रांगण में आकर भोग सामग्री अनदान कर सकते हैंनगरवासियों से अपील की गई है कि वे इस पावन अवसर पर परिवार सहित शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।
















