August 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

दल्ली राजहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शहजाद ढाबे में शराब पिलाते मिला संचालक, आबकारी एक्ट में केस दर्ज

दल्ली राजहरा, 05 जुलाई 2026
दल्ली राजहरा पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के होटल और ढाबों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मानपुर चौक स्थित शहजाद ढाबा में अवैध गतिविधि पकड़े जाने पर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मानपुर चौक के शहजाद ढाबा, माहला ढाबा, अपना ढाबा के साथ ही बस स्टैंड स्थित आहिल होटल, जीवन यादव होटल और दाल-भात होटल की जांच की।

चेकिंग के दौरान मानपुर चौक स्थित शहजाद ढाबा के संचालक अब्दुल शहजाद लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पाए गए। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अब्दुल शहजाद के विरुद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।

दल्ली राजहरा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए आगे भी होटल-ढाबों की आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी। जांच में अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों पर विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें