August 16, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

औंधी में विधायक मंडावी का दौरा: जोन बैठक के साथ दी विकास कार्यों की सौगात

औंधी : छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर स्थित औंधी तहसील में रविवार को मोहला-मानपुर के विधायक इंद्रशाह मंडावी का दौरा बेहद महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे ग्राम नीड़ेली का रुख किया, जहाँ देव स्थल परिसर में विधायक निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन (देवगुड़ी) का विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया। पाँच लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस सामुदायिक भवन से न केवल देव कार्य और पूजा-अर्चना के लिए विभिन्न गांवों से आने वाले ग्रामीणों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक जीवन शैली के संरक्षण को भी एक नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही विधायक मंडावी ने औंधी क्षेत्र के विकास को रफ्तार देते हुए कई अन्य निर्माण कार्यों की भी सौगात दी। इनमें ग्राम कोहका में दो लाख रुपए की लागत से रंगमंच, नवागढ़ में तीन लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन और मोरचूल में साढ़े सात लाख रुपए की लागत से बनने वाले यात्री प्रतीक्षालय का भूमिपूजन शामिल रहा।विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ विधायक मंडावी ने ग्राम निड़ेली में औंधी जोन की एक महत्वपूर्ण बैठक भी ली। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनहितैषी अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विधायक को वर्तमान में किसानों को खाद और बीज के लिए हो रही भारी किल्लतों से अवगत कराया। इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विधायक मंडावी ने कहा कि वे किसानों की एक-एक तकलीफ को दूर करने और उनके हक की आवाज बुलंद करने के लिए सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्तमान सरकार की कथित शोषण और दमनकारी नीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनों और जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें भानु तुलावी देवकोंडे, मानसाय बोगा उरवाही, नोहरु कुमेटी रामगढ़, घसिया राम नाग, बाजू बोगा, देवदास बोगा, देवानंद कौशिक, पुष्पा आतराम, हरिशंकर मिश्रा, रोहित भुआर्या, संतराम फरदिया, बाला राम मंडावी, धनसाय जांगी, ऋषभ ठाकुर और सागर सिन्हा मुख्य रूप से शामिल हुए।

Anup Soni
Author: Anup Soni

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें