August 15, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

आईजी अभिषेक शांडिल्य को भेंट की गई ‘दर्शन बालोद’ पत्रिका, पुलिस सेवा और महिला सशक्तिकरण की कहानियों को मिली सराहना

प्रधान संपादक दीपक यादव ने सौंपी विशेषांक पत्रिका, पद्मश्री शमशाद बेगम के प्रेरक सफर और पुलिस प्रशासन के सहयोग को किया गया है प्रकाशित

बालोद। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य के बालोद प्रवास के दौरान ‘दर्शन बालोद’ मासिक पत्रिका का विशेष अंक उन्हें भेंट किया गया। पत्रिका के प्रधान संपादक दीपक यादव ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आईजी को यह अंक सौंपा।इस विशेष अंक में पद्मश्री शमशाद बेगम के प्रेरणादायी जीवन सफर, महिला कमांडो की उपलब्धियों तथा पुलिस प्रशासन द्वारा समाज और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे सहयोग को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।पत्रिका भेंट करने के दौरान पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, पद्मश्री शमशाद बेगम सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, निरीक्षक एवं महिला कमांडो भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर पत्रिका में प्रकाशित सामाजिक सरोकार, महिला सशक्तिकरण और पुलिस प्रशासन की सकारात्मक पहल से जुड़े विषयों की सराहना की गई। ‘दर्शन बालोद’ का यह विशेषांक समाज में प्रेरणादायी कार्यों और सकारात्मक बदलाव की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें