August 14, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक द्वारा दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित

दल्लीराजहरा।  मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक द्वारा यूनियन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में यूनियन के पूर्व पदाधिकारी स्वर्गीय श्री चंद्र बलि यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही दल्ली राजहरा में कार्य के दौरान अपनी जान गंवाने वाले श्रमिकों एवं विशाखापट्टनम स्टील प्लांट (आरआईएनएल) में हुई दुखद औद्योगिक दुर्घटना में दिवंगत हुए श्रमिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी दिवंगत श्रमिकों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और प्रत्येक कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।श्रद्धांजलि सभा में सभी ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की। श्रद्धांजलि सभा में यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य गण अभयसिंह तिलकराम मानकर भूपेन्द्र कुमार दिल्लीवार दिनेशकांत लखन बक्शी प्रवीण शर्मा संजय रावत तेजेन्द्र प्रसाद अब्राहम वर्गीस सागर विश्वास गौतम वर्मा मौर्या संतोष घराना वी के पटले रिंकूसिंह रसियाराम प्रमोद गुप्ता सुशील ताम्रकार राजू विनायक गौरीशंकर मनोज सिंह उन्नीकृष्णन योगराज ठाकुर दिनेश  फारूखी रंजीत परगनिया अनूप यादव शेखर नेताम चंद्रकांत मेश्राम रंजय शेखर नेताम  आत्माराम सूरज प्रदीप कुमार शेष अल्बर्ट मोनू कोमल लोकेश  संजय   कमल कांत यात्री कुमार मनीराम सलमान खान खिलेश दिलीप कुमार धीरज कुमार  राघवेंद्र ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

जनता का आशिर्वाद व प्यार ही है की मुझे 15 वर्षों से उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है, इसके लिए मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभार करती हूँ। उक्त बातें डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कायों का लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा

0
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें