*दल्ली राजहरा, बालोद।*शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा की प्राचार्य डॉ. कविता सिंह के मार्गदर्शन में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा संचालित अंतर महाविद्यालयीन महिला एवं पुरुष वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को बीएसपी ओपन थिएटर दल्ली राजहरा में किया गया।इस प्रतियोगिता में दुर्ग विश्वविद्यालय से संबद्ध 11 महाविद्यालयों से 15 महिला और 17 पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान 8 मैनेजर एवं 6 कोच भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. कविता सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा परस्पर सहयोग, सम्मान और खेल भावना से खेलने पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ज्ञानवर्धक एवं स्वास्थ्यवर्धक होती हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. मुन्नालाल नंदेश्वर तथा डॉ. दिनेश नामदेव ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय की क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी का सराहनीय योगदान रहा। मंचीय उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. प्रवीण गुप्ता तथा प्रतियोगिता का संचालन श्री दुर्गा प्रसाद जंघेल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती ओमेश्वरी मंडावी ने किया।*प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे -**महिला वर्ग:*49 किग्रा में मौसमी निर्मलकर प्रथम, रोशनी द्वितीय, 53 किग्रा में तनुजा प्रथम, भारती सानू द्वितीय एवं प्रियंका तृतीय, 57 किग्रा में मानसी यादव प्रथम, रुचि द्वितीय, 61 किग्रा में कृतिका प्रथम, 69 किग्रा में शिवानी निषाद प्रथम, हेमा कुमारी द्वितीय, 77 किग्रा में मुस्कान यादव प्रथम, जानवी देवांगन द्वितीय, 86 किग्रा में भूमि सिंह प्रथम, सुहाना बेरिया द्वितीय, 86+ किग्रा में रूसाना फरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।*पुरुष वर्ग:*60 किग्रा में षष्ठधीश कौशिक प्रथम, यशवंत बघेल द्वितीय, 65 किग्रा में सूरज यदु प्रथम, सैयद रिहान द्वितीय एवं नरेंद्र कुमार तृतीय, 70 किग्रा में कृष नायक प्रथम, गजेंद्र द्वितीय एवं मनीष तृतीय, 75 किग्रा में मिनेश साहू प्रथम, 95 किग्रा में कुणाल सिंह कंवर प्रथम, 110 किग्रा में वीर सिंह प्रथम तथा 110+ किग्रा वर्ग में मयंक जांगड़े ने प्रथम एवं तुषार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सर्वश्रेष्ठ महिला एवं पुरुष वेटलिफ्टर के रूप में क्रमशः मौसमी निर्मलकर और षष्ठधीश कौशिक (शासकीय महाविद्यालय पाटन) का चयन किया गया।इस स्पर्धा के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं सहित नगर के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भूमिका रही।














