*दल्ली राजहरा।* अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बालोद जिला इकाई ने 13 अक्टूबर को दल्ली राजहरा एडीएम के माध्यम से जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि 27 सितंबर को कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान में ग्राहक पंचायत के परिचय वर्ग के दौरान कुछ लोगों ने सभागार में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया और स्वामी विवेकानंद व भारत माता के चित्रों वाले बैनर फाड़कर अपमान किया। कार्यकर्ताओं से मारपीट में 4 कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती हुए और 12 को चोटें आईं। महिलाओं और बच्चों सहित करीब 70 कार्यकर्ताओं को घंटों बंधक जैसी स्थिति में रखा गया।संगठन ने केंद्र सरकार से स्वतंत्र जांच समिति गठन, निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और घायलों को न्याय दिलाने की मांग की।ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संयोजक किशोर कुमार माइती, मधुकर सिंह, रोहन कश्यप, सजल राय, विनय साहू, मनोज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














