October 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

महतारी वंदन योजना से मिली संबल की राशि, भगवती ने बचत से संवार लिया आत्मनिर्भरता का सपनाकभी दूसरों पर निर्भर थीं, आज अपनी किराना दुकान से बनीं परिवार की आर्थिक ताकत कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन*

दानीटोला में सेवानिवृत्त शिक्षिका का सम्मान, विधायक प्रतिनिधि पियूष सोनी ने शेड और शौचालय निर्माण की घोषणा की

*डौंडी।* ग्राम पंचायत दानीटोला में कंगाल मित्र मंडल द्वारा आयोजित रंग बसंत सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षिका मंजू श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी उपस्थित थे।आयोजकों ने बताया कि मंजू श्रीवास्तव वर्ष 1988 में दानीटोला के पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ हुई थीं और 2025 में इसी शाला से सेवानिवृत्त हुईं। उन्होंने 37 वर्षों तक गांव में शिक्षण कार्य किया। समिति ने उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर मुख्य अतिथि के हाथों मोमेंटो व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीयूष सोनी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना सौभाग्य की बात है और यह गांव के अच्छे संस्कारों को दर्शाता है। उन्होंने बच्चों से गुरुओं और माता-पिता का आदर करने की अपील की।इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रकाश आर्य, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री कोमेश कोर्राम, जिला सचिव कैलाश राजपूत सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे।विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामीणों की मांग पर मंच के सामने शेड निर्माण के लिए तीन लाख रुपये और शाला में बालक-बालिका शौचालय निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विधायक अनिला भेंडिया द्वारा गांव की मांगों को पूरा किया गया है और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें