दल्ली राजहरा, 1 अक्टूबर 2026।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा 2 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे अर्जुन रथ परिसर, दल्ली राजहरा में स्वच्छता अभियान के साथ होगी। इस अभियान में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर स्वच्छता का संदेश देंगे तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्वच्छता एवं जनसेवा के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे।स्वच्छता अभियान के पश्चात कांग्रेसजन नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करेंगे। इन सभाओं के माध्यम से कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंध में लगाए गए मतदाता सूची एवं कथित ‘वोट चोरी’ से जुड़े आरोपों और सवालों को जनता के सामने रखा जाएगा। कांग्रेसजन इन आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी करेंगे।इसके पश्चात गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दल्ली राजहरा में निवासरत सभी कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।














