October 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

महतारी वंदन योजना से मिली संबल की राशि, भगवती ने बचत से संवार लिया आत्मनिर्भरता का सपनाकभी दूसरों पर निर्भर थीं, आज अपनी किराना दुकान से बनीं परिवार की आर्थिक ताकत कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन*

डीएवी दल्ली राजहरा में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई, “रन फॉर डीएवी” का आयोजन*

*दल्ली राजहरा।* स्थानीय डीएवी विद्यालय में शुक्रवार को सुबह 8 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रार्थना सभा में प्राचार्य जी.वी. राजशेखर ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर कक्षा चौथी के छात्र सौभाग्य मंडल ने गांधी जी का स्वांग धारण किया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। उनके साथ तीन बंदर बने छात्र भी थे। कक्षा पांचवीं की छात्रा आन्या सिरवैया ने भाषण दिया और साहित्य दुबे ने कविता प्रस्तुत की। प्राचार्य ने उद्बोधन में कहा कि दोनों विभूतियों का देश के प्रति योगदान अविस्मरणीय है और वे विद्यार्थियों के रोल मॉडल हैं।जयंती के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा कक्षा 8वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 2 किमी की “रन फॉर डीएवी” दौड़ का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था रही और एंबुलेंस भी साथ चली।छात्र वर्ग में रोहित विभार प्रथम, हर्ष देवांगन द्वितीय और जागेश्वर दुग्गा तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में भावना डोंगरे प्रथम, अवनी साहू द्वितीय और काप्सा गुप्ता तृतीय रहीं। आयोजन खेल शिक्षक ए.के. सिंह और पूर्णिमा दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंत में सभी बच्चों को स्प्राउट और फल वितरित किए गए।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें