October 29, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

महतारी वंदन योजना से मिली संबल की राशि, भगवती ने बचत से संवार लिया आत्मनिर्भरता का सपनाकभी दूसरों पर निर्भर थीं, आज अपनी किराना दुकान से बनीं परिवार की आर्थिक ताकत कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के खतरे को देख मोहला-मानपुर जिले में 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित *दल्ली राजहरा में ठगी का नया तरीका, खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला से 2.5 तोला सोने की चैन और लॉकेट उड़ाया* कुसुमकसा की तीन बेटियां लोकसभा भवन में बढ़ाएंगी क्षेत्र का मान *किसान हित और जनकल्याण को समर्पित सरकार के फैसले ऐतिहासिक : स्वाधीन जैन*

गांधी-शास्त्री जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने चलाया स्वच्छता अभियान

दल्ली राजहरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कांग्रेसजनों के अर्जुन रथ परिसर में एकत्रित होने से हुई। यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा पूरे परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके पश्चात कांग्रेसजन नगर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित गांधी चौक पहुंचे, जहां महात्मा गांधी जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से देशवासियों को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके विचार और जीवन-मूल्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।रतिराम कोसमा ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेसजन उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, युवराज साहू, अजय नोन्हारे, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष काशीराम निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेस्वर, के. ईश्वर राव, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, महिंद्रन अप्पू, अजय छाजेड, श्रीनिवास राव, जागेश्वर यादव, चंद्र प्रकाश सिंहा, विवेक मसीह, शाहिल कुमार, धीरपाल नेताम, जय प्रकाश यादव, विजय जोगदंड, राजकुमार साहू, अरुण कुमार रामटेके, प्रदीप कुमार, बाबलू, हीरालाल पवार, रफीक कुरैशी, सलमान खान, मूलचंद निषाद, कुशल ठाकुर, कृष्ण यादव, सूरज विहार, रोशन पटेल, राजेश निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें