November 1, 2026

ऐप डाउनलोड करें

लाइव टीवी

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण राज्योत्सव की तैयारियों का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजाआयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता, *नशीली दवाइयों और गांजा पर लगातार हो रही कार्रवाई पर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर से मिलकर जताया आभार*संजय सिंह का आमरण अनशन रंग ला रहा है

राहुल योगराज टिकरिहा जी के जन्मदिवस पर SAGES विद्यालय में नेवता भोज का आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजयुमो दल्ली राजहरा द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (SAGES), दल्ली राजहरा में नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजयुमो प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख श्री रविंदर गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता से भोजन कर जन्मदिवस की खुशियाँ साझा की गईं। सेवा, स्नेह और सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच समय बिताकर उनके साथ खुशियाँ साझा की गईं।इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख श्री रविंदर गुप्ता ने कहा कि, “राहुल योगराज टिकरिहा जी का जन्मदिवस हम सभी युवा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अवसर है। उनके नेतृत्व, सक्रियता और युवाओं के प्रति समर्पण से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। विद्यार्थियों के साथ नेवता भोज के माध्यम से खुशियाँ साझा करना हमारे लिए भी आनंद और संतोष का विषय है।”उन्होंने आगे कहा कि, “मैं श्री राम जी से प्रार्थना करता हूँ कि राहुल जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें। वे निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें और इसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ युवाओं तथा समाज के हित में कार्य करते रहें। उनका नेतृत्व आने वाले समय में भी हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहे।”कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री श्री सौरभ लुनिया जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा श्री रामेश्वर साहू जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू जी, भाजयुमो जिला बालोद महामंत्री श्री अनूप देशमुख जी, वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद श्री विशाल मोटवानी जी, वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद श्रीमती टी. ज्योति राव जी, वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद श्री बीरेन्द्र साहू जी, मंडल महामंत्री श्री रमेश गुजर जी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्री सागर ग़नीर जी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने श्री राहुल योगराज टिकरिहा जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Balod District
Author: Balod District

Leave a Comment

और पढ़ें
1
Did you like our Portal?

Did you like our Portal?

राज्य चुनें